LIC Golden Jubilee Scholarship 2025 : आवेदन शुरु मिलेगा 40 हजार तक स्कालरशिप ?

LIC Golden Jubilee Scholarship 2025 : आज के समय में अच्छी शिक्षा हर किसी का अधिकार है, लेकिन हर किसी की आर्थिक स्थिति मज़बूत न होने के कारण बहुत से होनहार छात्र अपनी पढ़ाई बीच में अधूरी ही छोड़ देते हैं। यही कमी को देखते हुए ऐसे छात्रों के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की Golden Jubilee Foundation ने “LIC Golden Jubilee Scholarship 2025” शुरू की है। यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं माध्यम वर्ग (Economically Weaker Sections) के छात्रों को उच्च शिक्षा (Higher Education) का अवसर देने के लिए बनाई गई है।

LIC Golden Jubilee Scholarship के माध्यम से होनहार छात्र को अपने सपने को साकार का मौका मिल सकता है, यदि आप LIC Golden Jubilee Scholarship 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि इस लेख में हमने आपको आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, योग्यता के बारे में सभी जानकारी प्रदान की है एवं आवेदन की आखिरी तारीख जैसे और भी डिटेल्स सही और सटीक जानने को मिलेगा जिससे आप बहुत आसानी से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

LIC Golden Jubilee Scholarship 2025 : Overviews

लेख का नाम LIC Golden Jubilee Scholarship 2025
लेख का प्रकार LIC Scholarship
लाभ प्रतिवर्ष 15 हजार रुपए से लेकर 40 हजार रुपए
आवेदन शुरू होने की तिथि 28 अगस्त 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2025
आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/
Lic golden jubilee scholarship circular pdfClick Here
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन

LIC Golden Jubilee Scholarship 2025 का उद्देश्य ?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य है:

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के होनहार छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए मदद देना।
  • देश बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए “Special Scholarship for Girl Child” की शुरुआत।
  • मेडिकल, इंजीनियरिंग, ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले छात्रों को वित्तीय सहयोग प्रदान करना।
  • LIC Golden Jubilee Scholarship 2025” के माध्यम से होनहार छात्र को अपने सपने को साकार कर पाएंगे.

आपको बता दू यह स्कॉलरशिप पूरे भारत में लागू है और छात्र किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी कॉलेज, यूनिवर्सिटी, आईटीआई या व्यावसायिक संस्थान से पढ़ाई कर सकते हैं।

Also Read : SBI Bank Re-KYC Kaise Kare? – घर बैठे SBI Re-KYC Online करें

Eligibility for LIC Golden Jubilee Scholarship 2025

[A] LIC General Scholarship (सामान्य छात्रवृत्ति)

(a) कक्षा 12वीं के बाद

  • छात्र/छात्रा ने कक्षा 12वीं Academic Year 2022-23/2023-24/2024-25, (या समकक्ष परीक्षा/डिप्लोमा) में कम से कम 60% अंक (या CGPA ग्रेड) प्राप्त किए हों।
  • छात्र/छात्रा ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS, BAMS, BHMS, BDS, इंजीनियरिंग (BE/BTech/BArch), ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, इंटीग्रेटेड कोर्स, वोकेशनल कोर्स या ITI में प्रथम वर्ष में दाखिला लिया हो।
  • आपको बता दू अभ्यर्थी के माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय ₹4,50,000/- से अधिक नहीं होनी चाहिए अन्यथा इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे

(b) कक्षा 10वीं के बाद

  • छात्र/छात्रा ने कक्षा 10वीं (या समकक्ष परीक्षा) में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों। Academic Year
  • 2022-23/2023-24/2025
  • शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा, वोकेशनल कोर्स या ITI में प्रथम वर्ष में दाखिला लिया हो।
  • माता-पिता/अभिभावक की कुल वार्षिक आय ₹4,50,000/- से कम हो।

[B] Special Scholarship for Girl Child (विशेष छात्रवृत्ति केवल लड़कियों के लिए)

  • छात्रा ने कक्षा 10वीं (या समकक्ष परीक्षा) में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों।
  • शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट (10+2), और कोई डिप्लोमा या ITI कोर्स के प्रथम वर्ष में दाखिला लिया हो।
  • छात्रा के माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय ₹4,50,000/- से अधिक नहीं होनी चाहिए।

LIC Golden Jubilee स्कॉलरशिप की राशि (Scholarship Amount)

LIC Golden Jubilee General Scholarship:

मेडिकल (MBBS, BAMS, BHMS, BDS): ₹40,000 प्रति वर्ष (दो किस्तों में ₹20,000)।

इंजीनियरिंग (BE, BTech, BArch): ₹30,000 प्रति वर्ष (दो किस्तों में ₹15,000)।

अन्य कोर्स (Graduation, Diploma, Vocational, ITI): ₹20,000 प्रति वर्ष (दो किस्तों में ₹10,000)।

Special Scholarship for Girl Child ( LIC Scholarship for Girls 2025 )

₹15,000 प्रति वर्ष (दो किस्तों में ₹7,500) – केवल दो साल तक।

LIC Golden Jubilee स्कॉलरशिप की शर्तें (Important Conditions)

आपको यहाँ क्लियर करना चाहूंगा ,यह स्कॉलरशिप केवल UG स्तर तक है, PG और Correspondence Courses पर लागू नहीं होगा ।

छात्र को हर साल निर्धारित न्यूनतम अंक लाने होंगे:

  • मेडिकल और इंजीनियरिंग – 55%
  • ग्रेजुएशन और अन्य कोर्स – 50%
  • स्पेशल गर्ल स्कॉलरशिप – 50%

एक परिवार से केवल एक छात्र/छात्रा को स्कॉलरशिप मिलेगी (कुछ मामलों में 2 बेटियों को मिल सकती है)।

आपको बता दू यदि कोई छात्र गलत जानकारी देता है तो उसकी स्कॉलरशिप तुरंत रद्द हो जाएगी और राशि वापस करनी होगी। और साथ ही अन्य निजी ट्रस्ट/संस्थान की छात्रवृत्ति लेने वाले छात्र अपात्र होंगे, लेकिन सरकारी स्कॉलरशिप लेने पर यह योजना लागू होगी।

LIC Golden Jubilee Scholarship Apply : आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड / पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • एडमिशन लेटर / कॉलेज आईडी
  • इनकम सर्टिफिकेट (Tehsildar/District Magistrate से जारी)
  • बैंक पासबुक / कैंसिल चेक Name Printed _Third Party Not Cheque Acept .
  • ईमेल और मोबाइल नंबर

How to Apply for LIC Golden Jubilee Scholarship 2025

यदि आप LIC Golden Jubilee Scholarship 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करे जो कि कुछ इस प्रकार से हैं

  • सबसे पहले आप LIC के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 👉 https://licindia.in or https://gjss.licindia.in/GJSS/
  • LIC Golden Jubilee Scholarship 2025 ऑनलाइन अप्लाई ऑप्शन पर क्लिक करें।
LIC Golden Jubilee Scholarship 2025
LIC Golden Jubilee Scholarship 2025
  • ऑनलाइन फॉर्म में पूरी जानकारी सही से भरे जैसे – नाम , पता , ईमेल ID , मोबाइल नंबर , एजुकेशन डिटेल्स , फॅमिली इनकम , पर्सनल बैंक डिटेल्स और भी आवश्यक जानकरी सही से भरे ,और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • जैसे फॉर्म सबमिट होगा थोड़े देर बाद आपके ईमेल पर Acknowledgement Mail आएगा।
  • संबंधित LIC डिविजनल ऑफिस से आगे की प्रक्रिया होगी।

Golden Jubilee Scholarship 2025 : चयन प्रक्रिया (Selection Process)

आपको बता दू चयन मेरिट और आय के आधार पर होगा।

पहले उन छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी जिनकी आय ₹2,50,000 तक है।

हर डिविजनल ऑफिस से 100 छात्र चुने जाएंगे (80 General + 20 Special Girl Scholarship)।

अंतिम सूची ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी। राशि सीधे बैंक खाते में आती है – पारदर्शिता और सुरक्षा।

निष्कर्ष

LIC Golden Jubilee Scholarship 2025 उन सभी छात्रों के लिए सुनहरा मौका है जो पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे। उनके लिए ये सुनहरा अवसर है देर न करें, आखिरी तारीख 22 सितम्बर 2025 से पहले आवेदन अवश्य करें। अधिक जानकारी के लिए LIC के offical वेबसाइट पे विजिट करे

उम्मीद है ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा , इस पोस्ट को निचे दिए सोशल मीडिया आइकॉन पे क्लिक करके अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को जरूर शेयर करे ताकि सभी तक ये जानकारी पहुंच सके.

LIC Golden Jubilee Scholarship 2025 क्या है?

यह एक छात्रवृत्ति योजना है जिसे LIC Golden Jubilee Foundation द्वारा शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता देना है। और उनकी शिक्षा में मदद करना

Golden Jubilee Scholarship के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

वे छात्र/छात्राएं जिन्होंने 10वीं या 12वीं में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों और 2025-26 शैक्षणिक सत्र में Medical, Engineering, Graduation, Diploma, Vocational या ITI कोर्स में दाखिला लिया हो। साथ ही, परिवार की वार्षिक आय ₹4,50,000/- से कम होनी चाहिए

LIC Golden Jubilee Scholarship की राशि कैसे मिलेगी?

स्कॉलरशिप की राशि सीधे छात्र/छात्रा के बैंक खाते में NEFT/DBT के जरिए भेजी जाएगी।

Leave a Comment