PM Kisan Bank Account Change Kaise Kare : नमस्कार ! अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के लाभार्थी है, और आप अपना बैंक अकाउंट नंबर किसी कारन से बदलना चाहते है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहाँ हम स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया समझेंगे ताकि आप आसानी से अपना Bank खाता PM Kisan Yojana में आसानी से बदल सकें और योजना की अगली किस्त सीधे अपने नए खाते में पा सकें। अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़े
Table of Contents
PM Kisan Bank Account Change क्यों ज़रूरी होता है?
PM Kisan Bank Account Change Kaise Kare ? : आपको बताना चाहूंगा कई बार किसानों को अपना बैंक खाता बदलने की आवश्यकता पड़ती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं:
- किसी कारन से पुराना बैंक खाता बंद हो जाना।
- खाते में कोई तकनीकी समस्या आ जाना जैसे REKYC , अकाउंट Dormant ,
- आधार कार्ड से बैंक खाता लिंक न होने की समस्या
- किसान का नया खाता खुलना और उसी में किस्त लेना चाहना।
- बैंक शाखा बदल जाना। ( जिला बदलने पे )
ऐसे में अगर समय पर PM Kisan Khata Change नहीं किया गया, तो अगली किस्त अटक सकती है।
PM Kisan Bank Account Change करने के तरीके
PM Kisan Bank Account Change Kaise Kare? : आज के इस डिजिटल समय में किसान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से PM kisan में अपना बैंक खाता बदल सकते हैं। उसके लिए किसान को परेशान होने की जरुरत नहीं इन्हें विस्तार से समझते हैं।
PM Kisan Bank Detail Change में लगने वाले जरूरी दस्तावेज
PM Kisan बैंक खाता बदलने के लिए किसान को कुछ डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है:
- आधार कार्ड
- नया बैंक खाता पासबुक (फ्रंट पेज की कॉपी) Ya bank Statement
- मोबाइल नंबर (OTP वेरिफिकेशन के लिए)
- जमीन से जुड़े कागज (अगर मांगे जाएं)
- CSC केंद्र/कृषि विभाग का फॉर्म (ऑफलाइन प्रक्रिया के लिए)
- नया बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए
PM Kisan Bank Details Online Change Kaise Kare?
स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
- PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 👉 https://pmkisan.gov.in
- “Farmers Corner” पर क्लिक करें
- यहाँ आपको कई विकल्प मिलेंगे।
- “Updation of Self-Registered Farmer” या “ Update Missing Infromation ” चुनें

- अगर आपका खाता गलत जुड़ा है या किस्त फेल हो रही है, तो इस ऑप्शन का इस्तेमाल करें।
- अपना आधार नंबर डालें और कैप्चा भरें
- इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- बैंक डिटेल्स सेक्शन पर जाएं
- अब आप नया बैंक खाता नंबर, IFSC कोड और बैंक शाखा की जानकारी डाल सकते हैं।
- सेव और सबमिट करें
- जानकारी सबमिट करने के बाद आपका नया बैंक खाता अपडेट हो जाएगा।
💡 ध्यान रखें: अपडेट करने के बाद अगली किस्त आपके नए खाते में ही आएगी।
PM kisan NPCI Bank Change kaise kare ?
स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
- सबसे पहले आपको NPCI के आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा I
- यहाँ डैशबोर्ड में कंस्यूमर वाले ऑप्शन में Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE) पे क्लिक करना होगा
- अब आपको Aadhaar Seeding/Deseeding ऑप्शन पे क्लिक करना होगा I
- यहाँ आपको Request for Aadhaar Seeding/Deseeding फॉर्म में अपना आधार नंबर भरके और Seeding ऑप्शन पे क्लिक करना होगा I
- बैंक लिस्ट में से बैंक अकाउंट आपका सेलेक्ट करना होगा Sedding Type _ Movement – Same bank with another अकाउंट या –
- Movement – from one bank to other bank सेलेक्ट करना होगा.( Opton अपने Jarurat के हिसाब से चुने )
- अब नया बैंक अकाउंट नंबर और कन्फर्म बैंक अकाउंट नंबर भरके Capcha कोड भरके सबमिट के क्लिक कर देना है
- अब आपके आधार से लिंक मोबाइल पे OTP आएगा उस OTP को भरके प्रोसेस पे क्लिक कर देना है I
आपका नया बैंक Details 48 घंटे में चेंज हो जाएग नया क़िस्त अब आके आधार लिंक लिंक नई बैंक में पैसा आएगा
Also Read : PM Kisan State Transfer Kaise Kare? – PM Kisan की नई अपडेट्स 2025
Also Read : PM Kisan Mobile Change Online : पीएम किसान में रजिस्टर मोबाइल नंबर कैसे चेंज करें ?
PM Kisan Me Bank Account Change Kaise Kare? (ऑफलाइन तरीका)
PM Kisan Me Bank Account Change Kaise Kare? : अगर किसान किसी कारन बस ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं कर सकते हैं, तो वे ऑफलाइन प्रक्रिया से भी बैंक खाता बदल सकते हैं।
तरीका 1 ( CSC सेंटर के जरिए )
- नजदीकी CSC (Common Service Center) पर जाएं। CSC सेंटर आपको आपके आसपास में होता है बस पता करके आपको विजिट करना है , जाते समय आपको अपना कुछ डॉक्यूमेंट जैसे –
- अपना आधार कार्ड, पुराना और नया बैंक पासबुक साथ लेकर जाएं।
- CSC ऑपरेटर आपके डिटेल्स अपडेट करेगा।
- आपको रसीद (Acknowledgement Slip) दी जाएगी। अपडेट के 48 में आपको PM किसान एप्लीकेशन में नया नंबर जोड़ दिया जायेगा
तरीका 2: कृषि विभाग कार्यालय से
- आपके नजदीकी कृषि विभाग/लेखा अधिकारी के पास जाएं।
- आवेदन पत्र भरें और नया खाता नंबर, IFSC कोड और आधार कार्ड की कॉपी जमा करें।
- सत्यापन के बाद आपका खाता कुछ दिन में आपका नया Account अपडेट कर दिया जाएगा।
NPCI बैंक लिंकिंग क्यों जरूरी है?
कई किसान शिकायत करते हैं कि खाता बदलने के बाद भी किस्त उनके खाते में नहीं आती। इसका कारण होता है – NPCI (National Payments Corporation of India) से बैंक का लिंक न होना।
NPCI लिंक कराने के लिए:
- अपने नजदीकी बैंक ब्रांच जाएं।
- NPCI Mapping Form भरें। फॉर्म में पूछे गये जानकारी जैसे बैंक अकाउंट डिटेल्स, आधार नंबर ,मोबाइल नंबर आदि डिटेल्स सही से भरे
- फॉर्म जमा करे आपका बैंक details अपडेट करने के बाद 15-30 दिन तक इंतजार करें नया बैंक अपडेट हो जायेगा।
अगर किस्त फिर भी न आए तो PM Kisan हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
निष्कर्ष
PM Kisan Yojana भारत के किसानों के लिए आर्थिक सहारा है। लेकिन अगर बैंक खाता सही नहीं होगा तो किसान इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इसलिए समय रहते PM Kisan Bank Account Change की जांच करना जरूरी है। ताकि क़िस्त का लाभ मिलता रहे.
ध्यान रखें कि नया खाता आधार और NPCI से लिंक होना चाहिए।
उम्मीद करता हूँ आर्टिकल आपको पसंद आया होगा आप इस आर्टिकल को अपने फैमिली में शेयर करे ताकि ये जानकारी सब तक पहुंच सके .
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
Q1. खाता बदलने के बाद कितने दिन में किस्त आती है?
👉 आमतौर पर 15-30 दिन लगते हैं, बशर्ते खाता NPCI से लिंक हो।
Q2. क्या मैं मोबाइल से खुद बैंक खाता बदल सकता हूँ?
👉 हाँ, आप PM Kisan की वेबसाइट से बदल सकते हैं।
Q3. अगर पैसा पुराने खाते में चला गया तो क्या करें?
👉 बैंक से संपर्क करें, अगर खाता एक्टिव है तो पैसा आ जाएगा, अन्यथा वापस सरकार को चला जाएगा और नया खाता लिंक होने पर उसमें मिलेगा।
Q4. क्या बैंक खाता बदलने के लिए आधार जरूरी है?
👉 हाँ, आधार वेरिफिकेशन जरूरी है।
