PM Kisan bank account Change kaise kare Online ? : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN ) आज देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता देने वाली देश की सबसे महत्वपूर्ण योजना में से एक है। किसी भी कारन से कई बार किसानों का बैंक अकाउंट बदल जाता है, या पुराना अकाउंट बंद हो जाता है या KYC अपडेट ना होने के कारण किस्त अटक जाती है।
ऐसे में सबसे ज़रूरी सवाल होता है—PM Kisan Bank Account Change Kaise Kare Online? बैंक अकाउंट अपडेट करने की क्या प्रक्रिया है. इस लेख में हम बेहद आसान भाषा में समझेंगे कैसे घर बैठे अपना बैंक डिटेल्स अपडेट करे, सही और सटीक जानकारी के लिए पोस्ट को पूरा पढ़े.
Table of Contents
PM Kisan Me Bank Account Kaise Change Kare?
PM Kisan Bank Account Number Change के दो तरीके हैं:
1️⃣ ऑनलाइन – PM Kisan Portal पर e-KYC + पुराने नंबर से लॉगिन करके अकाउंट अपडेट और NPCI से नया बैंक लिंक करना
2️⃣ ऑफलाइन – CSC सेंटर या कृषि विभाग कार्यालय में आवेदन देकर
आइए पूरा प्रोसेस विस्तार से समझते हैं।
How to Change Bank Account Number In Pm Kisan Yojana
PM Kisan Bank Account Change Kaise Kare ? : ऑनलाइन बैंक अकाउंट बदलाव तभी संभव है जब आपका मोबाइल नंबर PM Kisan में Registered हो और eKYC पूरा हो।
- Step-1: PM Kisan Portal खोलें
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में वेब ब्राउज़र खोलें और PM Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ:
- Step-2: Farmer Corner पर क्लिक करें
होमपेज पर दाईं ओर Farmers Corner दिखाई देगा। यहां से आपको सारी किसान सेवाएं मिलती हैं।
- Step-3: “Beneficiary Status” पर क्लिक करें
यहाँ अपना Aadhaar Number ,Mobile Number या PM Kisan Registration Number डालकर OTP Verification करें।
- Step-4: Aadhaar आधारित Login करें
अब आपका पूरा विवरण खुल जाएगा। यहाँ आप Aadhaar वेरिफिकेशन के आधार पर प्रोफ़ाइल में बदलाव कर सकते हैं।
- Step-5: “Edit Aadhaar Details / Account Details” ऑप्शन चुनें
अब आपको प्रोफ़ाइल में बैंक अकाउंट एडिट करने का विकल्प मिलेगा।
यहाँ नया अकाउंट अपडेट करें:
Bank Name , IFSC Code , New Account Number
- Step-6: नया बैंक अकाउंट Save करें
सभी विवरण सही भरकर Submit कर दें।
कुछ ही दिनों में नया अकाउंट आपके प्रोफ़ाइल में अपडेट हो जाएगा।
- Step-7: बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन का इंतज़ार करें
PM Kisan Yojana टीम बैंक से अकाउंट का ऑटो-वेरिफिकेशन कर देती है।
अगर सब सही हुआ, तो आपकी अगली किस्त नए बैंक अकाउंट में आएगी।
🔗 इस आर्टिकल को भी देखें: PM Kisan Mobile Change Online : पीएम किसान में रजिस्टर मोबाइल नंबर कैसे चेंज करें ?
PM Kisan Bank Account CSC Center से Change कैसे करें?
PM Kisan Bank Account Change Online 2026 : आप जहा कही भी है आपके अपने नजदीकी CSC सेंटर में जाएँ और बताएं कि आपको PM Kisan में बैंक अकाउंट अपडेट करना है।
CSC Operator को ये डॉक्यूमेंट दें:
आधार कार्ड ,बैंक पासबुक ,नया खाता नंबर ,IFSC कोड ,मोबाइल नंबर ,किसान पंजीकरण संख्या
CSC वाला आपके आधार का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करके तुरंत नया बैंक अकाउंट अपडेट कर देगा।
PM Kisan में बैंक अकाउंट अपडेट न होने पर क्या करें?
पीएम किसान में बैंक खाता कैसे बदलें :
- बैंक में जाकर पासबुक अपडेट कराएँ
- ✔ IFSC कोड चेक करें
- ✔ बैंक अकाउंट Link with Aadhaar कराएँ
- ✔ NPCI Mapper में Aadhaar Seeding करवाएँ
- ✔ PM Kisan Helpline पर कॉल करें:
- 📞 155261 / 1800-115-526 / 011-24300606
✔आमतौर पर:
Online अपडेट → 24 घंटे से 72 घंटे
CSC अपडेट → 1 दिन
कृषि विभाग से अपडेट → 3–5 दिन
यह जानकारी मिस न करें: PM Kisan State Transfer Kaise Kare? – PM Kisan की नई अपडेट्स 2025
PM Kisan Bank Account Change With NPCI
Pm Kisan NPCI Bank Account Change : NPCI से PM किसान बैंक अकाउंट चेंज करना बहुत आसान है. निचे दिए प्रोसेस से आप घर बैठे बैंक अकाउंट चेंज या अपडेट कर सकते है.
अगर आपका बैंक खाता बदल गया है या आप चाहते हैं कि Aadhaar → NPCI Mapper में आपका नया बैंक अकाउंट लिंक हो, तो आपको NPCI Bank Account Change करना होगा।
- सबसे पहले आपको NPCI की वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर आपको Consumer का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब यहां से आपको Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE) के विकल्प पर जाना होगा।
- नए पेज पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
- Seeding प्रकार में “Movement – From One Bank to Another” विकल्प का चयन करें।
- अब उस बैंक को चुनें जिससे आप DBT Enable प्राप्त करना चाहते हैं।
- उस बैंक का खाता नंबर दर्ज करें जिसे आप लिंक करना चाहते हैं।
- अब आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा।
- OTP को सही-सही दर्ज करें और Proceed बटन पर क्लिक करें।
- निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और Agree & Continue पर क्लिक करें।
- अब अंतिम पेज पर Confirm बटन दबाएं।
- इसके बाद आपको सफलता का संदेश मिलेगा कि आपका नया खाता NPCI के साथ लिंक हो गया है और DBT इसी खाते में आएगा।
Final Conclusion (संक्षेप में)
PM Kisan Bank Account Change Kaise kare करना बिल्कुल आसान है, बस आपको सही तरीका पता होना चाहिए।
अगर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है तो घर बैठे ऑनलाइन बदलाव कर सकते हैं। अगर नहीं, तो CSC या कृषि विभाग कार्यालय में जाकर तुरंत अपडेट करवा सकते हैं। याद रहे आधार OTP सोच समझ कर शेयर करे ताकि आपको बाद में परेशानी न हो
सही बैंक अकाउंट होने पर ही आपकी PM Kisan की किस्त समय पर आएगी, इसलिए इसे अपडेट रखना बहुत ज़रूरी है। उम्मीद है ये आर्टिकल आपको पसंद आया होगा आप इस जानकारी को अपने दोस्त के साथ जरूर शेयर करे ताकि उन तक भी ये जानकारी पहुंच सके.
PM Kisan Bank Account Change से जुड़े सामान्य सवाल
Q1. PM Kisan बैंक अकाउंट बदलने के बाद किस्त कब आएगी?
Ans – अगली किस्त नए बैंक खाते में आएगी, आमतौर पर 7–15 दिनों में
Q2. PM Kisan में अपडेटेड बैंक अकाउंट बंद हो गया है, अब क्या करें?
Ans – FTO फेल होने लगेगा। तुरंत नया बैंक
अकाउंट अपडेट कर दें।
