Namskar अगर आप ट्रेन यात्री है, ट्रेन से से सफर करते हैं, तो जब आप ट्रेन टिकट निकलते है तो आपको या तो CNF ( Confirm ) या Waiting List, GNWL, RLWL, PQWL जैसे शब्द टिकट पर ज़रूर देखे होंगे। लेकिन ज़्यादातर यात्रियों को यह साफ़ नहीं पता होता कि रेलवे में वेटिंग लिस्ट कितने प्रकार की होती है, कौन‑सी वेटिंग जल्दी कन्फर्म होती है, और कौन से वेटिंग List में टिकट कन्फर्म होने की सबसे ज़्यादा संभावना रहती है।
इस आर्टिकल में हम Train Ticket के प्रकार, Waiting List के सभी प्रकार, GNWL, RLWL और PQWL का पूरा मतलब, और कौन‑सी वेटिंग Ticket सबसे पहले कन्फर्म होती है – अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़े.
Table of Contents
Train Ticket Kitane Prakar Ke Hote Hai ?
भारतीय रेलवे में टिकट को मुख्य रूप से बुकिंग स्टेटस के आधार पर अलग-अलग प्रकारों में बाँटा गया है: जैसे
1️⃣ Confirm Ticket (CNF)
अगर टिकट पर CNF लिखा है तो मतलब- आपका ट्रेन Ticket Confirm है , ट्रेन टिकट की सीट पूरी तरह कन्फर्म सीट और बर्थ नंबर दोनों मिल जाते हैं जिससे आपको यात्रा में कोई दिक्कत नहीं होती,
2️⃣ RAC Ticket (Reservation Against Cancellation)
RAC (Reservation Against Cancellation) रेलवे की एक ऐसी स्थिति है,
जिसमें यात्री को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति तो मिल जाती है, लेकिन पूरी बर्थ कन्फर्म नहीं होती। आधी सीट मिलती है , RAC टिकट वालों को सीट शेयर करनी पड़ती है।
अगर कोई कन्फर्म यात्री: टिकट कैंसिल करता है ट्रेन मिस करता है तो RAC टिकट: 👉 Full Confirm (CNF) में बदल सकता है
3️⃣ Waiting List Ticket (WL)
जब ट्रेन की सभी सीटें भर चुकी हों बुकिंग फुल हो गई हो तो WL या वेटिंग टिकट मिलने लगता है
आपको बता दूँ टिकट तभी कन्फर्म होगा जब कोई अन्य यात्री टिकट कैंसल करेगा ( निर्भर करता है आपके WL नंबर पे और कैंसिल टिकट पे.
Also Read : Meditation kyu jaruri hai : मेडिटेशन क्यों जरूरी है?
Railway Ticket में कितने प्रकार के कोटा (Quota) होते हैं?
Railways Ticket Me kitane Prakar ke Quota Hote hai ? : आपको बता दूँ भारतीय रेलवे में सीटों को अलग‑अलग यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर Quota System के तहत बाँटा जाता है। रेलवे टिकट में कुल मिलाकर 10 से अधिक प्रकार के कोटा होते हैं।
1️⃣ GN (General Quota)
आम यात्रियों के लिए
सबसे ज़्यादा सीटें इसी कोटा में होती हैं
GNWL इसी कोटा से बनती है .
2️⃣ LD (Ladies Quota)
महिला यात्रियों के लिए
सीमित सीटें होती हैं
अकेली महिला या बच्चों के साथ यात्रा करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता
3️⃣ SS (Senior Citizen Quota)
वरिष्ठ नागरिकों के लिए
उम्र के अनुसार छूट और प्राथमिकता
4️⃣ HP (Physically Handicapped Quota)
दिव्यांग यात्रियों के लिए
कंसेशन और विशेष सीट सुविधा
5️⃣ TQ (Tatkal Quota)
तत्काल यात्रा करने वालों के लिए
यात्रा से एक दिन पहले खुलता है
इसमें TQWL लगती है
6️⃣ PT (Premium Tatkal Quota)
डायनामिक फेयर सिस्टम
वेटिंग लिस्ट नहीं होती
महँगा लेकिन कन्फर्म टिकट
7️⃣ PQ (Pooled Quota)
छोटे स्टेशनों के यात्रियों के लिए
इसी से PQWL बनती है
8️⃣ RL (Remote Location Quota)
बीच के बड़े स्टेशनों के लिए
RLWL इसी कोटा से बनती है
9️⃣ HO (Head Office Quota)
रेलवे अधिकारियों के लिए आरक्षित
आम यात्रियों को सामान्यतः उपलब्ध नहीं
🔟 FT (Foreign Tourist Quota)
विदेशी पर्यटकों के लिए
चुनिंदा ट्रेनों और क्लास में उपलब्ध
👉 महत्वपूर्ण: हर ट्रेन में सभी कोटा उपलब्ध हों, यह ज़रूरी नहीं है।
Railway Waiting List Kitne Prakar Ki Hoti hai ?
भारतीय रेलवे में मुख्य रूप से 4 प्रकार की वेटिंग लिस्ट होती है: Irctc waiting list rules hindi
GNWL – General Waiting List
RLWL – Remote Location Waiting List
PQWL – Pooled Quota Waiting List
TQWL – Tatkal Waiting List
इनमें से सबसे ज़्यादा चर्चित और महत्वपूर्ण हैं GNWL, RLWL और PQWL। तो आइये जानते है सभी प्रकार के वेटिंग लिस्ट के बारे में डिटेल्स में और समझते है.
GNWL Meaning in Hindi (General Waiting List क्या है?)
GNWL (जनरल वेटिंग लिस्ट) सबसे सामान्य और सबसे महत्वपूर्ण वेटिंग लिस्ट होती है।
GNWL की खास बातें:
ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से टिकट बुक करने पर लगती है
इसकी कन्फर्म होने की संभावना सबसे ज़्यादा होती है
ज़्यादातर सीटें GNWL कोटे से ही कन्फर्म होती हैं
उदाहरण:
अगर ट्रेन मुंबई से उत्तर प्रदेश चल रही है और आपने मुंबई से शुरुआती स्टेशन से टिकट बुक किया, और ट्रेन Ticket Full हो गया तो आपको GNWL मिलेगा।
👉 निष्कर्ष: GNWL सबसे जल्दी और सबसे ज़्यादा कन्फर्म होने वाली वेटिंग है।
RLWL Meaning in Railway in Hindi (Remote Location Waiting List)
RLWL (रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट) तब मिलती है जब आप ट्रेन के बीच के किसी स्टेशन से टिकट बुक करते हैं।
RLWL की खास बातें:
ट्रेन के मिड स्टेशन से बुकिंग पर मिलती है.
इसका कोटा सीमित होता है
GNWL की तुलना में RLWL कन्फर्म होने की संभावना कम होती है
उदाहरण:
अगर ट्रेन मुंबई से वाराणसी जा रही है और आपने ठाणे या नासिक से वाराणसी के लिए टिकट लिया,और उस टाइम Ticket बुकिंग अगर फुल है तो आपको RLWL मिल सकती है।
👉 RLWL तभी कन्फर्म होती है जब उसी रूट के RLWL कोटे से पहले से बुकिंग टिकट कैंसल हो।
इस लिए GNWL की तुलना में RLWL कम कन्फर्म होने की संभावना कम होती है.
PQWL Meaning in Hindi (Pooled Quota Waiting List)
PQWL (पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट) तब लगती है जब:
ट्रेन के शुरुआती स्टेशन के अलावा
और अंतिम स्टेशन के अलावा
दो बीच के स्टेशनों के बीच टिकट बुक किया जाता है तब टिकट Boking फूल होने पे PQWL टिकट बुक होती है .
PQWL की खास बातें:
कई स्टेशनों का कोटा मिलाकर बनाया जाता है
सीटें बहुत कम होती हैं
कन्फर्म होने की संभावना सबसे कम होती है
उदाहरण:
अगर ट्रेन Varanasi से Mumbai जा रही है और आपने Mirzapur से Thane टिकट लिया, तो PQWL मिल सकती है।
TQWL (Tatkal Waiting List) क्या होती है?
तत्काल टिकट बुक करते समय लगती है.
इसकी कन्फर्म होने की संभावना बहुत कम होती है.
चार्ट बनने से पहले कन्फर्म नहीं हुई तो टिकट अपने आप कैंसल हो जाता है.
Train Ticket की कौन‑सी Waiting List सबसे जल्दी कन्फर्म होती है?
आइये इससे और बारीक़ से समझते है
क्रमवार देखें तो:
1️⃣ GNWL – सबसे ज़्यादा और सबसे जल्दी कन्फर्म 2️⃣ RLWL – मध्यम संभावना 3️⃣ PQWL – कम संभावना 4️⃣ TQWL – सबसे कम संभावना
👉 अगर आपका लक्ष्य टिकट कन्फर्म कराना है, तो हमेशा कोशिश करें कि GNWL मिले।
Waiting List से बचने के Practical Tips
Train ticket confirm kaise hota hai ?
✔ ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से टिकट बुक करें ✔ यात्रा से पहले ही बुकिंग कर लें ✔ RLWL या PQWL की जगह GNWL चुनें ✔ वैकल्पिक ट्रेन और तारीख देखें
रेलवे में सबसे जल्दी कन्फर्म होने वाली वेटिंग लिस्ट GNWL होती है, क्योंकि इसमें सबसे ज़्यादा सीटें होती हैं और कैंसलेशन की संख्या भी अधिक रहती है। RLWL और PQWL की कन्फर्म होने की संभावना GNWL से कम होती है।
निष्कर्ष (Conclusion)
रेलवे टिकट बुक करते समय अगर आप Quota और Waiting List का सही फर्क समझ लेते हैं, तो आपकी टिकट कन्फर्म होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। हमेशा कोशिश करें कि आपको GNWL मिले और ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से बुकिंग करें। यह आर्टिकल पूरी तरह Educational & Infomational पर आधारित है।
