Voter ID Complaint Online Kaise karen : भारत में वोटर आईडी (Voter ID Card) एक बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह न सिर्फ आपकी पहचान का प्रमाण है बल्कि लोकतंत्र में भाग लेने का अधिकार भी देता है। लेकिन कई बार वोटर आईडी से जुड़ी समस्याएं सामने आती हैं — जैसे नाम गलत होना, पता गलत होना, Smart कार्ड न मिलना या डुप्लीकेट एंट्री। जैसे समस्या से हम परेशान हो जाते है. इस लेख में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि वोटर आईडी से जुड़ी शिकायत ऑनलाइन कैसे करें, किन-किन समस्याओं के लिए शिकायत कर सकते हैं, और कितना समय लगता है। पूरी जानकरी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़े.
इस लेख में हम आपको पूरी तरह solution-based तरीके से बताएंगे:
✔ वोटर आईडी की शिकायत कैसे करें.
✔ BLO की शिकायत कैसे करें.
✔ कितने दिन में समाधान मिलेगा.
✔ और अगर सुनवाई न हो तो क्या करें.
Table of Contents
वोटर आईडी से जुड़ी आम समस्याएं ?
Voter ID Complaint Online Kaise karen : सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आप किन मामलों में शिकायत दर्ज कर सकते हैं:
- वोटर लिस्ट में नाम नहीं है
- नाम, उम्र या पता गलत Update है
- वोटर आईडी कार्ड अभी तक नहीं मिला
- एक ही व्यक्ति के नाम पर दो एंट्री
- किसी मृत व्यक्ति का नाम अभी भी लिस्ट में है
- गलत फोटो या गलत डिटेल्स Update है.
- वोटर लिस्ट से नाम कट गया है.
कई लोग शिकायत करने का सही तरीका नहीं जानते, और खासकर जब अपने गांव का BLO (Booth Level Officer) सही से काम नहीं करता या आपकी वोटर ID से रेलेटेड मदद नहीं करता, तब समस्या और बढ़ जाती है। और परेशानी का सामना करना पड़ता है.
अगर आप भी ऐसी किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो अब आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे निचे बताये गए प्रोसेस से –ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
Voter Id Complaint Kaha Aur kaise karen ?
Voter ID Complaint Online Kaise karen : वोटर ID कंप्लेंट आप घर बैठे निचे दिए माध्यम के जरिये कर सकते है.
उसके लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर या एजेंट के पास जाने की जरुरत नहीं,आज हम इस पोस्ट में आपको वो 4 तरीके बताएँगे जो आप सीधे बिना किसी बिचौलिया के Voter Service Portal के, सरकारी अधिकारी तक अपनी समस्या पंहुचा सकते है .
- ऑनलाइन वोटर सर्विस पोर्टल Website से कंप्लेंट फॉर्म भरके
- ईमेल के माध्यम से
- टोल फ्री नंबर पे कॉल करके कंप्लेंट रजिस्टर कर सकते है
- Postal एड्रेस पे कंप्लेंट लेटर देकर.
सबसे अच्छा और भरोसे वाला कंप्लेंट तरीका ऑनलाइन कंप्लेंट फॉर्म भरके कंप्लेंट करना , ऑनलाइन Complaint से आपको तुरंत कंप्लेंट नंबर प्राप्त हो जाता है, और आपकी समस्या पे काम सुरु हो जाता है,
Voter ID Complaint Online Process
Voter ID Complaint Online Kaise karen : ऑनलाइन Voter ID कंप्लेंट करना बहुत आसान है ,तो आइये सबसे पहले ऑनलाइन कंप्लेंट फॉर्म कैसे भरा जायेगा जानते है..
Step 1: वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले आपको ECI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
Step 2: Login या Register करें
- अगर आपका अकाउंट नहीं है तो “Sign Up” करें
- मोबाइल नंबर और OTP से रजिस्ट्रेशन करें

Step 3: “Service” सेक्शन चुनें
Login करने के बाद सर्विस TAB में Register Complaint ऑप्शन पे क्लिक कीजिये। अब आप अपना प्रदेश,जिला ,एरिया सेलेक्ट कीजियेStep 4: समस्या का प्रकार चुनें
यहां आपको अपनी समस्या से संबंधित Category चुननी होगी, जैसे:
- Correction in Voter ID
- Name not in voter list
- Duplicate entry
- EPIC
- EPIC not Delvered
Step 5: Comment Box Mai जरूरी जानकारी भरें
- नाम
- EPIC नंबर (अगर है)
- पता
- समस्या का विवरण
Step 6: कोई सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करें ,
आपको अपनी शिकायत को मजबूत बनाने के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे जैसे:
- आधार कार्ड
- पता प्रमाण
- फोटो , कोई सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट
Step 7: Submit करें
सारी जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
जैसे डिटेल्स भरने के बाद Voter Id Complaint Form Online सबमिट करेंगे आपको मोबाइल पे कंप्लेंट नंबर प्राप्त हो जायेगा,

Also Read : Voter Id Kaise Banaye 2026 : घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई
Voter ID Complaint Status Check : शिकायत का स्टेटस कैसे चेक करें?
शिकायत का स्टेटस चेक करने के लिए निचे दिए स्टेप को फॉलो कीजिये.
- ECI वेबसाइट पर जाएं
- “Track Complaint Status” पर क्लिक करें
- Reference Number/ Complaint Number डालें
- आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा
निचे दिए यूट्यूब वीडियो के माध्यम से देख कर आप ऑनलाइन वोटर Id से रेलेटेड कंप्लेंट कर सकते है ,
अगर वीडियो पसंद आये तो चैनल को सब्सक्राइब जरूर कीजिये.
Voter Id Tollfree Number For Complaint
वोटर कार्ड से रेलेटेड कोई कंप्लेंट आप टोल फ्री नम्बर पे कॉल करके भी दर्ज कर सकते है.
Voter Id Tollfree Number : 1950
Voter Id Complaint Email ID Kya Hai ?
वोटर कार्ड से रिलेटेड कोई भी कंप्लेंट आप ईमेल के माध्यम से भी कर सकते है.
Email Id : complaints@eci.gov.in
Voter Helpline Mobile App download Kaise kare ?
आज के समय में आप मोबाइल ऐप से भी शिकायत कर सकते हैं।आप इसे Google Play Store या App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। App को इंस्टाल करने के बाद , रजिस्टर करके आप वोटर ID APP से Voter id Se Releted सभी जानकारी और कंप्लेंट को कर सकते है वो भी घर बैठे.
BLO ki complaint kaise kare : शिकायत कैसे करें
Voter ID Complaint Online Kaise karen : अगर आपका BLO सही काम नहीं कर रहा, जैसे: बार-बार चक्कर लगवा रहा है, जानकारी नहीं दे रहा आवेदन जानबूझकर रोक रहा है
👉 तो आप सीधे उसकी शिकायत कर सकते, उसके लिए आपको किसी सरकारी दफतर से चक्कर नहीं लगाना है बस अपने मोबाइल से बताये गए प्रोसेस को फॉलो करके कंप्लेंट कर सकते है, 48 Hours में आपको BLO से जुडी कंप्लेंट का स्टेटस आपको पोर्टल पे मिल जाएगी.
- ECI Portal पर जाएं
- Grievance Section खोलें
- Category में “Complaint Against Officer” चुनें
- BLO की details भरें
- समस्या लिखें
- Submit kijiye
👉 यह शिकायत सीधे उच्च अधिकारी तक जाती है
BLO ki shikayat number kya hai ? : 1950
Voter ID Complaint Karne Ke baad शिकायत न सुनी जाए तो क्या करें?
अगर आप ऑनलाइन कंप्लेंट करने के 10 दिन से लेकर 45 के अंदर आपका वोटर id रिलेटड समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आप निचे दिए ईमेल और कांटेक्ट के जरिये डायरेक्ट Chief Election Commissioner को ईमेल कर सकते है.
याद रहे Chief Election Commissioner को तभी कांटेक्ट किया जाता है जब निचली कंप्लेंट डेस्क पे आपकी समस्या ना सुनी जाए. क्यो की यहाँ ईमेल करने के लिए आपके पास पूरा पहले कंप्लेंट से जुडी कंप्लेंट ID number और कंप्लेंट ना सुने जाने का डिटेल्स के साथ प्रूफ होना चाहिए.
Chief Election Commissioner Email Id : cec@eci.gov.in
Election Commissioner Email Id : ecsss@eci.gov.in or ecvj@eci.gov.in
निष्कर्ष (Conclusion)
Voter ID Complaint Online Kaise karen : आज के समय में वोटर आईडी से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह आपके मतदान अधिकार से जुड़ा हुआ है। अच्छी बात यह है कि सरकार ने पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और आसान बना दिया है। जिसका आपको कोई भी चार्ज नहीं लिए जाता है ये 100% फ्री है.
अब आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और उसका स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं।
अगर आपको वोटर आईडी से जुड़ी कोई भी दिक्कत है, तो आज ही शिकायत दर्ज करें और अपने अधिकार का सही इस्तेमाल करें।
Disclaimer :
यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रस्तुत किया गया है। इसमें दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी निर्णय या कार्रवाई से पहले संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Chief Election Commissioner Email Id क्या है
Chief Election Commissioner Email Id है : cec@eci.gov.in
BLO ki shikayat number kya hai ?
Toll Free is -1950
