Sukanya Samriddhi Yojana Details Hindi : (सुकन्या समृद्धि योजना): बेटियों के लिए भारत सरकार द्वारा खास योजना बनाया गया है, जिससे मिडिल क्लास / गरीब परिवार अपने बेटी के नाम पे सुरछित भविस्य के लिए पैसा इन्वेस्ट कर सकते है, सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाती है, इसमें पैसा इन्वेस्ट करना रिस्क फ्री और सुरछित माना जाता है, जिसमें निवेश करने पर ब्याज की दर भी अत्यधिक होती है। इस लेख में, हम सुकन्या समृद्धि खाते के बारे में सब कुछ जानेंगे, जैसे कि योजना का लाभ, नियम, पात्रता , ब्याज और इसके बेनिफिट और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में हम जानेगे.
Table of Contents
Sukanya Samridhi Yojana Overview
योजना का नाम | सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana Details Hindi) |
कौन – कौन अप्लाई कर सकता है ( लाभार्थी ) | 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाएं – अभिभावक द्वारा |
योजना का मुख्य उद्देश्य | बेटियों की भविष्य को सुरक्षित करना |
योजना का लाभ | बेटियों की उच्च शिक्षा एवं शादी में होने वाले खर्च के लिए बचत। |
कितना पैसा इन्वेस्ट कर सकते है ? | न्यूनतम रु250 से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रूपये तक प्रति वर्ष |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Link – |
Sukanya Khata Online Kaise Kholen
Sukanya Samriddhi Yojana Details Hindi : सुकन्या समृद्धि योजना को 22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाना है और उन्हें अच्छी शिक्षा और विवाह की खर्च पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
- इस योजना में 10 वर्ष से कम आयु की बालिका के नाम पर अभिभावक द्वारा अकाउंट खोला जा सकता है.
- इस योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए कन्या एवं उनके माता पिता देश के स्थाई निवासी होने चाहिए।
- अकाउंट आप भारत में डाकघर या किसी भी बैंक में बालिकाओं के नाम पर केवल एक खाता खोला जा सकता है।
- इस योजना में एक परिवार में अधिकतम दो लड़कियों के लिए यह खाता खोला जा सकता है। जुड़वाँ / तीन बालिका बच्चों के जन्म के मामले में, दो से अधिक खाते खोले जा सकते है ।
Sukanya Samriddhi Yojana Deposit Limits
(i) खाता न्यूनतम जमा राशि रु. 250/- के साथ खोला जा सकता है।
(ii) एक साल में न्यूनतम जमा रु. 250/- और अधिकतम जमा रु. 1.50 लाख तक है, आप चाहे तो रु. 1.50 लाख एक ही बार में जमा कर सकते है.
Sukanya Yojana SSY खाता में जमा राशि कब निकाल सकते हैं:
Sukanya Samriddhi Yojana : यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते में पैसे जमा करवाते है और आप जमा की गई राशि निकालना चाहते हैं तो आप निम्न स्थिति में जमा की गई धनराशि निकाल सकते हैं।
- यदि बालिका की आयु 18 वर्ष पूरी हो जाती है तो वह उच्च शिक्षा के लिए खाते में जमा राशि का 50% निकाल सकती हैं।
- लेकिन 1 साल में एक ही बार और अधिकतम 5 साल तक किस्त में धनराशि निकाली जा सकती है।
- सुकन्या योजना के तहत खोले गए निवेश खाता में 15 वर्षों तक निवेश करना अनिवार्य है।
- परिपक्वता पर बंद: -:- ( Maturity )
- (i) खाता खोलने की तारीख से 21 साल बाद।
- (ii) या 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद लड़की की शादी के समय। (शादी की तारीख से 1 महीने पहले या 3 महीने बाद)।
खाता समय से पहले बंद कैसे होगा : Sukanya Samriddhi Yojana details in hindi
- खाता निम्न शर्तों पर खाता खोलने के 5 साल बाद समय से पहले बंद किया जा सकता है: –
- खाताधारक की मृत्यु पर। (मृत्यु की तारीख से भुगतान की तारीख तक डाकघर C42बचत खाता ब्याज दर लागू होगी)।
- अति आवश्यक अनुकम्पा आधार पर 1 लेटर देकर अकाउंट क्लोज्ड करा सकते है.
- (i) खाता धारक जीवन के खतरे वाली बिमारी होने पर आप अकाउंट क्लोज्ड करा सकते है
- (ii) अभिभावक की मृत्यु जिसके द्वारा खाता संचालित किया गया हो, मृत्यु प्रमाण पत्र देकर अकाउंट क्लोज्ड करा सकते है
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज:
SSY Scheme Required Documents: यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अपनी बेटी का का खाता खुलवाना चाहते हैं तो आपको निचे दिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी,आपको ओर्जिनल और 1 -1 कॉपी Xeroz बैंक या पोस्ट ऑफिस दोनों में से जहा भी खाता खुलवा रहे है दस्तावेजों को लेकर जाना होगा। सभी डाक्यूमेंट्स इस प्रकार है –
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- माता पिता का आधार कार्ड / पैन कार्ड / पहचान पत्र /पासपोर्ट ( इनमे से कोई 1डॉक्यूमेंट )
- निवास प्रमाण पत्र
- बेटी का स्कूल सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
खाता कहा-कहा खुलवा सकते है :
खाता आप भारत के किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में जाकर ऑनलाइन & ऑफलाइन दोनों प्रोसेस से खाता खोल सकते है, या आप अपने नजदीक किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर खाता खुलवा सकते है
Sukanya Samriddhi Account Scheme Latest Interest Rate:
Interest Rate
03.12.2014 TO 31.03.2015 | 9.1 |
01.04.2015 TO 31.03.2016 | 9.2 |
01.04.2016 TO 30.09.2016 | 8.6 |
01.10.2016 TO 31.03.2017 | 8.5 |
01.04.2017 TO 30.06.2017 | 8.4 |
01.07.2017 TO 31.12.2017 | 8.3 |
01.01.2018 TO 30.09.2018 | 8.1 |
01.10.2018 TO 30.06.2019 | 8.5 |
01.07.2019 TO 31.03.2020 | 8.4 |
01.04.2020 TO 31.03.2023 | 7.6 |
01.04.2023 TO 31.12.2023 | 8.0 |
01.01.2024 TO 31.06.2024 | 8.2 |
01.01.2024 TO 31.03.2025 | 8.2 |
Sukanya Samridhi Yojana related FAQs:
प्रश्न 1. Sukanya Samridhi Yojana के तहत खाता कैसे खुलवाएं?
उत्तर. आप सुकन्या योजना के तहत अपनी बेटी की उज्जवल भविष्य के लिए खाता खुलवाना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर खाता खुलवा सकते हैं।
प्रश्न 2. क्या मैं अपना सुकन्या समृद्धि खाता बंद करा सकता हूं?
उत्तर. सुकन्या योजना खाता को बंद कराने के लिए कुछ शर्तें लागू की गई है, जिसकी जानकारी हमने आपको ऊपर इस आर्टिकल में विस्तारपूर्वक दे दी है।
प्रश्न 3. सुकन्या खाता खोलने के लिए क्या-क्या डाक्यूमेंट्स चाहिए?
उत्तर. सुकन्या योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन फॉर्म, बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, माता – पिता का आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो एवं बैंक या पोस्ट ऑफिस द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है।
प्रश्न 4. सुकन्या समृद्धि योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?
उत्तर. यदि आपको इस योजना से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर (टोल फ्री नंबर) Indian Post- 18002666868 पर संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। या आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में जाकर आप जानकारी ले सकते है.
Also Read : मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना फुल डिटेल्स
निष्कर्ष
नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको बेटी के नाम पे पोस्ट या बैंक में सुरछित इन्वेस्ट कहा करे डिटेल्स के साथ में बताया है उम्मीद है ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा आप इस पोस्ट को अपने करीबियों को शेयर करे ताकि उन तक भी ये जानकारी मिल सके
- HDFC Bank Me Online Complaint Kaise Kare – HDFC बैंक में ऑनलाइन शिकायत घर बैठे करें
- Sbi Metro Card Kyc Online Kaise Kare ?
- Subhadra Yojana 2025 : महिलाओं को मिलेंगे 50,000 रुपये,अप्लाई कैसे होगा पूरी जानकारी यहाँ देखे
- HDFC Credit Ko Close Kaise Kare | HDFC क्रेडिट कार्ड कैसे बंद करें?
- Voter id kaise banaye 2025: घर बैठे बन जाएगा वोटर कार्ड ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई